दीनी मालूमात -एक ऐसे वलिए कामिल जिनका जनाजा आसमान से उड़ कर आया था।
आज एक ऐसे वलिये कामिल की जियारत और कुछ खास मालूमात जिसके बारे में सायद बोहोत ही कम लोग जानते होंगे।।
अब जहा बात हुवि है सिंध पाकिस्तान की तो मैं आपको ये बताती चलूं के उस दौर में सिंध पाकिस्तान में जब दिन ए इस्लाम की तबलीग किया करते थे तब उस वक्त उस दौरान इस अल्लाह के वली को तबलीग के रास्ते में जाते हुवे प्यास लगी और रास्ते में एक बूढ़ी अम्मा दिखी तो उनसे पानी पिलाने की फरमाइश की। आप हजरत ने उस अम्मा से पानी मांगा और पानी पी कर आप ने उस बूढ़ी अम्मा को ऐसी दुआ दी और कहा के अगर कभी भी आप पर कोई मुसीबत आए तो आप मुझे आवाज लगाना में इन शा अल्लाह आपकी मदद करूंगा।।
उसके बाद कई बरसों के बाद वो जो औरत थी वो हिंदू कोठारी समाज से ताल्लुक रखती थी।। उस जमाने में राजाशाही के जमाने में वहा के अनाज की देखरेख जो किया करते थे उन्हें कोठारी कहा जाता था ।। (कोठार यानी की अनाज) और उस अनाज की देखरेख यानी की अनाज पर नजर और उसका हिसाब रखना उसकी चौकीदारी करने वाले को कोठारी कहा जाता था। तो उस दौर में वहा के रहने वाले लोगो में हसद था इस बात का की एक हिंदू ज्ञाती का कोई आदमी और कोठारी समाज का आदमी अनाज पर अपनी हुकूमत चलाता है । तो इस वजह से एक शख़्स को हसद आया और उसने जितना भी अनाज वहा मौजुद था उस अनाज में पानी डाल दिया।। और पूरा अनाज बिगाड दिया। फिर वो शख्स राजा के पास गया और उस हिंदू समाज के सख्स की फरियाद की के ये हमे अनाज नही देता और सारा अनाज भी बिगाड़ गया है।
☝️ये वो अल्लाह के महबूब बंदे है।। जोकि कोठारी ज्ञाती के गुरु माने जाते है।। ये वो मजार शरीफ है यूसुफ दादा रहमतुल्लाह अलयही की।👇
जिस दौर में उस हिंदू ज्ञाती के कोठारी समाज को रोहा जागीर नाम के गांव में स्थाई किया उस वक्त ये महान वली इसी जगह पर इबादत करनेके लिए आया करते थे।।☝️
ये जगह कच्छ गुजरात के मंजल गांव के एक तालाब के किनारे पर पुरेश्वर के मंदिर के पास है।। जहां पर ये महान वली इबादत किया करते थे।।।
उस दौर में एक हिंदू समाज का एक सख्श था जिस से इस महान वली की बोहोत ही बेहतरीन दोस्ती हूवी।
तो तब एक दिन यूसुफ दादा ने अपने इस हिंदू दोस्त से कहा के में तुम्हे एक वसीयत करता हु क्योंकि तुम मेरे दोस्त हो और मेरी इस वसीयत को पूरी करना के ""इस साल, इस तारीख को, इसी जगह पर मेरी कबर बनाके रखना, मैं आऊंगा और इसी जगह पर मुझे दफन होना है। क्योंकि कच्छ की सरजमीं मुझे बोहोत ही अच्छी लगती है मुझे ये जमीन बोहोत ही पसंद है, और तुम मेरे दोस्त हो और मेरे पास आकर इसी जगह पर बैठते हो तुमने इसी जगह पर मुझसे दोस्ती की है तो मुझे इसी जगह पर दफन होना है।।"" ""और वसीयत के मुताबिक जैसा कहा है जिस दिन और तारीख को कहा है उसी तारीख को मेरी कबर बनाना।।""
फिर कुछ साल बीत गए और यूसुफ शाह दादा अपने वतन सिंध पाकिस्तान कराची की सरजमीं पर चले गए।।
फिर वो हिंदू दरवान जिसे वसीयत की थी और जो यूसुफ दादा R.A का दोस्त था वो परेशान होने लगा की अब वो वक्त करीब आ रहा हैं जिस वक्त की वसीयत हूवि थी तो अब मैं क्या करू। फिर वो वक्त भी आगया जिस वक्त की वसीयत आप हजरत ने की थी।। अब वो दरवान सोच में पड़ गया के मैं हिंदू समाज से हूं और मुझे कबर खोदने के बारे में कुछ नही मालूम और इस जगह पर में कैसे कबर खोदू। तो उस दरबान ने कुछ मुस्लिम लोगो को इकट्ठा किया और पूरा वाकिया सुनाया के इस जगह पर ही कबर बनानी है वसीयत के मुताबिक।।।
तो वहां मौजूद सब मुस्लिम कौम के लोगो ने कहाँ की कोई जनाजा नही है कोई मैयत नही है तो हम कबर कैसे खोदे।। अगर कोई है ही नही तो हम किस तरह से कबर बनाए।।। तो उस हिंदू ज्ञाति के दरबान ने बोहोत ही आजीजी के साथ कहा कि मैं एक हिंदू समाज से हूं और मुझे कबर खोदने के बारे में कुछ नही पता पर मेरे दिल पर वसीयत का बोझ है तो बरा ए मेहरबानी आप यहां कबर खोदे।।
तो उस के बाद उन सब मुस्लिम समाज के लोगो ने वहां कबर बनाई।।
उसी वक्त उसी साल उसी दिन में सिंध पाकिस्तान कराची की सरजमीं पर यूसुफ शाह R.A. दुनिया से रुखशत कर गए।।।
पूरी मजार शरीफ की जियारत करने के लिए नीचे दी हुवी लिंक पर क्लिक करे।👇
फीर वहा सिंध पाकिस्तान में कबर खोदने का काम शुरू किया गया और वहा कबर जब बन गई तो जनाजे को कबर के पास ले जाया गया उस वक्त एक करामत जाहिर हुवी।।।
""जनाजा आसमान से उड़ कर सिंध पाकिस्तान की सर जमीन से गुजरात कच्छ के नख्तराना सिटी के पास मंजल गांव में जहां की वसीयत थी वही पर आसमान से उड़ कर सीधा उस कबर की जगह पर ही पहुंच गया।।""
और फिर जो वो हिंदू समाज का दरवान था उस के दिल में भी सुकून मिला के जैसी वसीयत थी बिल्कुल वैसा ही हुवा।।। 💞💞💞
और वहां के मुस्लिम बासिंदो को भी उस दरबान की बातो पर यकीन हुवा के सचमे ऐसी वसीयत की गई थी और वो पूरी भी हो गई।।।
उस वक्त के बाद से लोहाणा कोठारी समाज के लोग यूसुफ शाह दादा को बोहोत ही मानते है और हर साल वैसाख (कच्छी महीनों मेसे एक महीना) महीने में वहा बड़ी न्याज (प्रसादी) करते है।।।
Comments
Post a Comment