जब जिंदगी में कुछ समझ न आए तो क्या करें? इन हिंदी। Jab zindagi me kuch samaj na aaye to kya Karen? In hindi 🌙 जब जिंदगी में कुछ समझ न आए तो क्या करें? | अल्लाह पर भरोसा, सब्र और उम्मीद की इस्लामी सीखकभी-कभी जिंदगी में परेशानी ऐसी बढ़ जाती है कि इंसान के पास सब कुछ होते हुए भी दिल परेशान रहता है। कभी किसी अपने की चिंता… कभी घर की परेशानी… कभी पैसों की फिक्र… कभी किसी दुआ के पूरा होने का इंतजार… और कभी ऐसी परेशानी जिसका हल इंसान को दूर-दूर तक नजर नहीं आता। ऐसे वक्त में दिल के अंदर एक सवाल उठता है— “आखिर अब क्या होगा?” लेकिन एक मोमिन के लिए मुश्किल वक्त का मतलब यह नहीं कि अल्लाह ने उसे अकेला छोड़ दिया है। बल्कि यही वह समय है जब इंसान को अपने रब की तरफ और ज्यादा लौटना चाहिए । 🌿 कुरआन हमें मायूस होना नहीं सिखाता अल्लाह तआला कुरआन में फरमाता है: “अल्लाह की रहमत से मायूस न हो।” सूरह अज़-ज़ुमर, 39:53 यह आयत उस इंसान के लिए बहुत बड़ी उम्मीद है जो अपनी जिंदगी की परेशानी से टूट चुका हो। गलतियां हो गई हों, दुआ में देर हो रही हो या हालात मुश्किल हों—अल्लाह की रहमत का दरवाजा बंद नहीं...
दीनी मालूमात/बेहतरीन बीवी कौन हैं?/behtreen biwi Koun hai? dini malumat in hindi
दीनी मालूमात/बेहतरीन बीवी कौन हैं?/behtreen biwi Koun hai? dini malumat in hindi
इस ब्लॉग में हम जानेंगे दीनी मालूमात के जरिए की एक बेहतरीन बीवी कौन हैं? बेहतरीन बीवी की बोहोत सी खुसिसियात हैं पर इनमे से कुछ को इस ब्लॉग में लिखने की कोशिश की हैं। इस से पहले मेरी दूसरी ब्लॉग में मेने बेहतरीन सोहर कौन हैं ? और कैसा होना चाहिए ये लिखा।
जैसा की हम सब इस चीज से बेहतरीन तरीके से वाकिफ है की आज कल घरेलू जगड़े दिन ब दिन बढ़ते जा रहें हैं जिसका कोई हल ही नहीं निकल रहा। और इन घरेलू जगड़ों में सब से ज्यादा आम जगड़े मियां - बीवी के ही होते हैं। अगर आज हर इस्लामिक घर इस्लामिक तरीकों से रहने लगें तो हर घर के अंदर का माहोल बेहतर से बेहतर बन सकता हैं। सोहर और बीवी को चाहिए के अपने अमल को सही कर लिया करे। क्यूंकि सिर्फ ये दो सख्श हैं जिनके ऊपर पूरे घर का सुख और दुख टीका हूवा होता हैं। अगर सोहर वाकेही में बेहतरीन सोहर बन जाए और अगर बीवी वाकेही में बेहतरीन बीवी बन जाए तो आज दुनिया के हर घर में हर रोज ईद के दिन के जितनी ही खुशी रहेगी। बेहतरीन बीवी कौन हैं? इसके बारे में कुछ चीजे आप गौर करे और हो सके तो अपनी गलतियों को सुधार कर बेहतरीन बीवी बन ने की कोशिश जरूर करें। ताकि दिन दुनिया और आखिरत की भलाइयां नसीब हो सकें।
बेहतरीन बीवी कौन हैं? की मिसाल👇
✨🔵 कुंवारी, मीठी बातें करने वाली, (शीरी गुफ्तार) हमेशा खुश मिजाज रहने वाली, कनाअत पसन्द (थोडे पर भी खुश होने वाली) और ज़्यादा बच्चे जनने वाली औरत बेहतरीन बीवी है।
✨🔵 सोहर की गैर मौजुदगी में उसके माल और उसकी इज़्जत की हिफाजत करने वाली बेहतरीन बीवी होती है।
✨🔵 सोहर की इताअत करने वाली और वफादार रहने वाली बीवी बेहतरीन बीवी होती है।
✨🔵 सोहर के औलाद से मोहब्बत करने वाली और अपने सोहर की तमाम मामलात में अमानतदार औरत बेहतरीन बीवी है।
✨🔵 पांचो नमाजों की पाबन्दी करने वाली, रमजान के रोजे रखने वाली, नेकी के रस्ते पे चलने वाली, इबादत गुजार, रेहम करने वाली और पाक दामन औरत बैहतरीन बीवी होती है।
✨🔵 सोहर को खुश रखने वाली, सोहर की इताअत करने वाली, अपनी जान व माल शौहर पर कुर्बान करने वाली और शौहर की आख़िरत का ख्याल रखने वाली बीवी बेहतरीन बीवी होती है।
✨🔵 सोहर के घर, परिवार, रिश्तेदारों को अपना मान ने वाली औरत बेहतरीन बीवी होती हैं।
✨🔵 सोहर के मां बाप के साथ भलाई करने वाली, और उन्हें अपने मां बाप जैसा मानकर उनकी खिदमत करने वाली बीवी बेहतरीन बीवी होती हैं।
✨🔵 सबसे खास बात के जो बीवी अपने सोहर को इतना खुश रख पाए के सोहर अपने घर में आते वक्त खुश होते हुवे घर पर लौटे के मेरा घर ही मेरे लिए जन्नत के बाग में से एक बाग हैं, (ये चीज तब होगी जब की वाकेही बीवी ने हर हाल में सोहर को खुश रखा हो) तो वो बीवी बेहतरीन बीवी होती हैं।
Comments
Post a Comment